लखनऊ। केन्द्र सरकार ने कल पेट्रोल और डीजल सस्ता किया तो आज उत्तर प्रदेश सरकार ने गैस सिलेंडर से कर घटा दिया है। जिससे यूपी में अब सभी प्रकार के गैस सिलेंडर सस्ते हो गए हैं। कीमतें आज रात से लागू हो जाएंगी।
मिली जानकारी के अनुसार यूपी में रसोई गैस पर 27 रुपए घटा दिए गए हैं। नए रेट 615 रुपए हो गए हैं जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर पर 47 रुपए घटा दिए गए हैं। पहले कॉमर्शियल सिलेंडर 1247 रुपए में आता था और अब 1200 रुपए में मिलेगा।
|