नई दिल्ली। दिल्ली सरकार से जारी टकराव के बीच प्रदेश के उपराज्यपाल नजीब जंग आज गृह मंत्रालय पहुंचे। यहां गृह सचिव के साथ उनकी बैठक काफी देर चली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच गृह मंत्रालय की नोटिफिकेशन पर आगे के रुख समेत कई प्रशासनिक मुद्दों पर बातचीत हुई।
राजनाथ सिंह इस बैठक में नहीं थे। दिल्ली
में उपराज्यपाल को पूरी शक्तियां देने वाले मोदी सरकार के नोटिफिकेशन के
खिलाफ दाखिल की गई याचिका पर कल शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई
होगी। इस याचिका में अधिसूचना की संवैधानिक मान्यता को चुनौती दी गई है। इससे
पहले दिल्ली विधानसभा ने नोटिफिकेशन को तालिबानी बताते हुए इसके खिलाफ
प्रस्ताव पारित कर दिया। अब इस प्रस्ताव की कॉपी राष्ट्रपति, उपराज्यपाल और
सांसदों को भेजी जाएंगी। दिल्ली विधानसभा ने विधानसभा सत्र के पहले दिन आप
विधायक सोमनाथ भारती की ओर से पेश निजी प्रस्ताव पर तीन विधायकों की ओर से
पेश किए गए चार संशोधनों को स्वीकार कर लिया।
|