भारतीय सूचना सेवा के 1990 बैच की अधिकारी शेफाली शरण ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला      टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया      दिल्ली के अशोक होटल में 74वें वार्षिक सम्मेलन में दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ने दिल्ली के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र खन्ना को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।       न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली साथ ही पंकज कुमारऔर अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली      द्वारका जिला थाना बिंदापुर ने तीन शराब तस्करो पवन,विक्की और सुनील को अवैध शराब के 2867 पव्वे और 288 बीयर कैन के साथ धर दबोचा।       भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान में पोरबंदर के पास अरब सागर से पाकिस्तानी नौका से 480 करोड़ रुपये की ड्रग पकड़ी।       हाई सिक्योरिटी के बीच गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी हुई, बरातियों में क्राइम ब्रांच,स्पेशल सेल,स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट कमांडो मौजूद रहे।       सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (भट गुट) को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया      भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग      दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मेवात के एक कुख्यात गैंगस्टर शाकिर को मुठभेड़ में लंगड़ा करके गिरफ्तार किया है।आरोपी दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या के मामले में वांछित था।       रोटी बैंक संस्था,कृष्णा फाउंडेशन श्री मेहंदीपुर सेवा मंडल ने प्रशासन के साथ मिलकर अयोध्या धाम में शबरी भंडारे की विधिवत शुरुआत की।       भारतीय सेना ने 46-मीटर के मॉड्यूलर पुल के साथ अपनी ब्रिजिंग क्षमता को मजबूत बनाया।       केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद पर नकेल कसने के लिए एक आक्रामक रणनीति अपनाई।       दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी राहुल कुमार और इंस्पेक्टर मंदीप, इंस्पेक्टर जयबीर की टीम ने नरेला में हुई 81 लाख रुपये की लूट में शामिल बदमाश लक्ष्य उर्फ जंगली को पिस्टल और लूट की रकम के साथ दबोचा।      डीसीपी अमित गोयल क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ में लंगड़ा करके दबोचा।       प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।      भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।       शाबाश दिल्ली पुलिस .... एसीपी के पी मलिक और पूर्वी दिल्ली एंटी नारकोटिक दस्ते के इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने डेढ़ दर्जन केसो में शामिल ड्रग तस्कर आरोपी मिथुन को स्मैक के साथ दबोचा।       तेजस एमके1ए के लिए डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर का सफल उड़ान परीक्षण।       प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थन-एम्‍स जम्मू का उद्घाटन किया,पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर 12 हुई; इसी अवधि में एमबीबीएस सीटें दोगुनी से भी अधिक 500 से बढ़कर 1300 हो गई।      

( 04/09/2023)  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया ( INSMEDIA.IN )

 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया

(आईएनएस मीडिया) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (4 सितम्बर, 2023) को नई दिल्ली में स्थित गांधी दर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और परिसर में ''गांधी वाटिका'' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए वरदान स्वरूप हैं। उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा दी है। उन्होंने अहिंसा का मार्ग उस समय दिखाया जब विश्व-युद्धों के कालखंड के दौरान दुनिया घृणा और द्वेष से ग्रसित थी। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के साथ गांधीजी के प्रयोग ने उन्हें एक महामानव का दर्जा दिया। राष्ट्रपति ने बताया कि उनकी प्रतिमाएं कई देशों में स्थापित हैं और दुनिया भर के लोग उनके आदर्शों में विश्वास करते हैं। उन्होंने नेल्सन मंडेला, मार्टिन लूथर किंग जूनियर और बराक ओबामा का उदाहरण देते हुए कहा कि कई महान नेताओं ने गांधीजी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व कल्याण का मार्ग माना। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर विश्व शांति के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी के आदर्श और मूल्य हमारे देश और समाज के लिए बहुत प्रासंगिक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से आग्रह किया कि गांधीजी के बारे में अधिक से अधिक पढ़ें और उनके आदर्शों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में गांधी स्मृति, दर्शन समिति तथा ऐसी अन्य संस्थाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि वे पुस्तकों, फिल्मों, संगोष्ठियों, कार्टूनों और अन्य संचार माध्यमों के जरिए युवाओं और बच्चों को गांधीजी के जीवन की शिक्षाओं के बारे में अधिक जागरूक कर सकते हैं और गांधीजी के सपनों के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गांधी दर्शन में महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची  प्रतिमा का अनावरण और गांधी वाटिका का उद्घाटन किया - INsamachar

Back