भारतीय सूचना सेवा के 1990 बैच की अधिकारी शेफाली शरण ने पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का पदभार संभाला      टाइगर ट्रायम्फ 2024 का समापन समारोह आयोजित किया गया      दिल्ली के अशोक होटल में 74वें वार्षिक सम्मेलन में दिल्ली ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ने दिल्ली के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राजेंद्र खन्ना को दिया लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार।       न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली साथ ही पंकज कुमारऔर अजय तिर्की ने लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली      द्वारका जिला थाना बिंदापुर ने तीन शराब तस्करो पवन,विक्की और सुनील को अवैध शराब के 2867 पव्वे और 288 बीयर कैन के साथ धर दबोचा।       भारतीय तटरक्षक बल ने एक संयुक्त अभियान में पोरबंदर के पास अरब सागर से पाकिस्तानी नौका से 480 करोड़ रुपये की ड्रग पकड़ी।       हाई सिक्योरिटी के बीच गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा की शादी हुई, बरातियों में क्राइम ब्रांच,स्पेशल सेल,स्थानीय पुलिस के साथ स्वाट कमांडो मौजूद रहे।       सरकार ने मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (सुमजी गुट) और मुस्लिम कॉन्फ्रेन्स जम्मू और कश्मीर (भट गुट) को विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया      भारत और अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में होमलैंड सिक्युरिटी डायलॉग      दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में मेवात के एक कुख्यात गैंगस्टर शाकिर को मुठभेड़ में लंगड़ा करके गिरफ्तार किया है।आरोपी दिल्ली पुलिस के हवलदार की हत्या के मामले में वांछित था।       रोटी बैंक संस्था,कृष्णा फाउंडेशन श्री मेहंदीपुर सेवा मंडल ने प्रशासन के साथ मिलकर अयोध्या धाम में शबरी भंडारे की विधिवत शुरुआत की।       भारतीय सेना ने 46-मीटर के मॉड्यूलर पुल के साथ अपनी ब्रिजिंग क्षमता को मजबूत बनाया।       केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वामपंथी उग्रवाद पर नकेल कसने के लिए एक आक्रामक रणनीति अपनाई।       दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी राहुल कुमार और इंस्पेक्टर मंदीप, इंस्पेक्टर जयबीर की टीम ने नरेला में हुई 81 लाख रुपये की लूट में शामिल बदमाश लक्ष्य उर्फ जंगली को पिस्टल और लूट की रकम के साथ दबोचा।      डीसीपी अमित गोयल क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के दो शूटरों को मुठभेड़ में लंगड़ा करके दबोचा।       प्रधानमंत्री ने गुजरात में महेसाणा के तारभ में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और आधारशिला रखी।      भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट के परिसर में आयुष समग्र कल्याण केंद्र का उद्घाटन किया।       शाबाश दिल्ली पुलिस .... एसीपी के पी मलिक और पूर्वी दिल्ली एंटी नारकोटिक दस्ते के इंस्पेक्टर अरुण कुमार की टीम ने डेढ़ दर्जन केसो में शामिल ड्रग तस्कर आरोपी मिथुन को स्मैक के साथ दबोचा।       तेजस एमके1ए के लिए डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर का सफल उड़ान परीक्षण।       प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थन-एम्‍स जम्मू का उद्घाटन किया,पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 4 से बढ़कर 12 हुई; इसी अवधि में एमबीबीएस सीटें दोगुनी से भी अधिक 500 से बढ़कर 1300 हो गई।      

( 31/08/2023)  राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। ( INSMEDIA.IN )

 
 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में ब्रह्माकुमारीज की थीम ऑफ द ईयर "सकारात्मक परिवर्तन का वर्ष" के राज्य स्तर पर शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया।

(आईएनएस मीडिया) राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आज हम प्रौद्योगिकी के युग में जी रहे हैं। लेकिन यह आवश्यक है कि कुछ समय बिना इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के उपयोग के बिताएं। यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपनी आंतरिक शक्ति को विकसित करने, सकारात्मक कार्य करते रहने और सकारात्मक विचारों व अच्छी संगति में रहने का आग्रह किया। उन्होंने ऐसे लोगों की संगति में रहने की सलाह दी जो सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हों। उन्होंने कहा कि अगर हम जिंदगी को सही तरीके से जिएं तो हर पल को खूबसूरत और यादगार बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां हमारा देश हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। चांद पर लैंडिग करना हो या विश्व स्तर पर खेल के क्षेत्र में नए अध्याय लिखना, हम कई कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक बेहद गंभीर मामला भी है। अभी कुछ दिन पहले ही नीट  की तैयारी कर रहे दो छात्रों ने अपनी जान दे दी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे कई बच्चों ने पहले भी आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा एक सकारात्मक चीज है जो जीवन को बेहतर बनाती है। जीत और हार जीवन का हिस्सा है। इस बात के कई उदाहरण हैं कि क्षणिक असफलता अक्सर भविष्य में बड़ी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों पर पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं का दबाव है तो परिवार के सदस्यों, दोस्तों, शिक्षकों और समाज से बच्चों की मानसिकता को समझने और उनकी मदद करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति  को यह जानकर प्रसन्नता हुई कि ब्रह्माकुमारीज़ दुनिया में प्रेम, सद्भाव और शांति फैलाने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी की सोच को बदलना आसान नहीं है, लेकिन दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से इसे हासिल किया जा सकता है। उन्होंने दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए लगातार काम करने के लिए ब्रह्माकुमारीज संगठन की सराहना की।

Back